*केकड़ी सावर -01जुलाई (जनतन्त्र तक अपडेट ),*
*सावर लायंस क्लब सावर द्वारा राजकीय चिकित्सालय सावर के 7 डॉक्टर एवं 1 सी. ए. का सम्मान किया गया।*
*लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन ने बताया डॉ. ललित शेखावत, डॉक्टर पायल वर्मा, डॉक्टर आदित्य कुमार जोशी, डॉ. वैशाली मीणा, डॉ. रविन्द्र रावत, डॉक्टर राजेंद्र बाजिया, एवं डॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता व सी. ए. अभिषेक जैन को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया l*
*प्रांतीय जी. ई. टी. लायन एस एन न्याती ने कहा कि डॉक्टर डे एक बहुत बड़ा दिवस है इस दिन भगवान के बाद डॉक्टर को ही याद किया जाता है डॉक्टर सदा मानव सेवा में सदैव अग्रणी होता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉक्टर को ईश्वर के समतुल्य माना गया है।* *मानव मात्र के स्वास्थ्य की देखभाल करता है। सचिव अविनाश कोठारी, कोषाध्यक्ष मनोज सैनी, वीरेंद्र कुमार चौहान, भूपेंद्र सिंह शक्तावत, नेमीचंद सामरिया, सूर्य प्रकाश त्रिवेदी ने सभी चिकित्सकों का सम्मान कर डॉक्टर डे पर बधाई व शुभकामनाएं दी । चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल फ्रूट एवं बिस्किट वितरण भी किए गए।*
*चिकित्सालय में मेल नर्स भागचंद धाकड़, मुकेश मीणा, दीपक साहू, बसंत कुमावत, रेडियो ग्राफर मनोज मीणा, तकनीकी सहायक भारत राज मीणा, तंजीम खान, भोजराज कहार, मनोज कुम्हार ने सराहनीय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन लायन नेमीचंद सामरिया ने किया।*






